उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-चौफला निवासियों ने एसडीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां जगलों से निकल कर वन चौकी के पास से निकल रहे बरसाती नाले को लेकर चौफला के निवासियों ने शनिवार को स्थानीय निवासी मन्नु गोस्वामी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान मन्नु गोस्वामी ने कहा कि नाले के उदगम स्थल पर छेड़छाड़ करने के साथ ही अतिक्रमण कर दिया गया है। जिससे यह नाला आबादी में तबाही मचा रहा है। इस नाले को रकसिया नाले में मिल दिया जाय तो आबादी में आना हो जाएगा। स्थानीय निवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एबी बाजपेयी को ज्ञापन देकर नाले को रकसिया में मिलाने की मांग की है। इस दौरान मनोज कोठारी, बच्ची सिंह बोरा, मनोज खुल्वे, दीपक खल्वे, महेशा नंद, महेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, सुरेन्द्र सिंह रावत, हरीश सिंह पवार, हेम चन्द्र भंडारी, हेम चन्द्र पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव