उत्तराखण्ड

निहंगों से ज्यादा पुलिस कन्फ्यूज!, प्रेमनगर में कर रहे थे इंतजार… सिख निकल गए दूसरे रास्ते

खबर शेयर करें -

 

nihang-sikhs-enter-dehradun-police-administration-security-lapse

पंजाब, हिमाचल के रास्ते कुछ निहंगों ने बीते दिन, 25 जून को उत्तराखंड कूच किया। राज्य में आने वाले निहंग सिखों को शायद देहरादून के रास्तों में कंफ्यूजन थी। लेकिन यहां तो निहंगों से ज्यादा पुलिस कन्फ्यूज दिखाई दी। विकासनगर की तरफ से निहंग आ रहे थे लेकिन वो किसी और रास्ते निकल गए और पुलिस बस इंतजार करती रह गई।

खबर थी कि निहंग बैरियर तोड़कर प्रेमनगर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने प्रेमनगर को छावनी में तब्दील कर दिया। लेकिन विकासनगर से प्रेमनगर जाने के कई रास्ते हैं। ऐसे में निहंग सिख दूसरे रास्ते निकल गए और पुलिस देखती रह गई।

dehradun

मनगर में कर रहे थे इंतजार…सिख निकल गए दूसरे रास्ते

दरअसल बीती रात कुछ निहंगों ने पुलिस को चकमा दिया और देहरादून की तरफ बढ़ गए। पुलिस को जानकारी मिली कि निहंग प्रेमनगर की तरफ आ रहे हैं। पूरे जिले की फोर्स प्रेगनगर में तैनात कर दी गई। बैरिकेडिंग लगा दिए गए। अधिकारियों के साथ चेकिंग की गई। लेकिन कुछ इक्का दुक्का लोग ही वहां आए।

निहंगों के कुछ लोगों को पुलिस ने झाझरा तक ट्रैक किया। वहीं यहीं जानकारी थी कि झाझरा तक निहंग आए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम जो प्रेमनगर में खड़ी थी सुस्त पड़ गई। निहंग कहा गए किसी को नहीं पता।

निहंगों को ढूंढती रह गई पुलिस

नया गांव तक पुलिस द्वारा बैरियर लगाए गए थे। लेकिन वहां भी कोई निहंग नहीं आया। पुलिस को देर रात तक ये पता नहीं चला कि निहंग कहां गए। पुलिस निहंगों को मुख्य मार्गों पर ढूंढती रह गई और अनजान निहंग पुलिस को उन्हीं के जाने रास्तों पर चकमा देकर चले गए।

dehradun

स्थानीय लोगों की थमी रहीं सांसें

आपको बता दें कि प्रेमनगर में जब इस बात की सूचना मिली तो करीब दो घंटों तक हालात बेहद तानावपूर्ण रहे। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती से स्थानीय लोगों में दहश्त का माहौल था।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव