उत्तराखण्ड

ऋशिकेश में नदी की तेज धार में फंसा बंदर, फिर हुआ यू कि…,इमोशनल कर देगा वीडियो

खबर शेयर करें -

इंसानियत जरूरी नहीं कोई बड़े काम करने पर ही दिखे। छोटी-छोटी चीजों और पलों में भी कोई बड़ी मिसाल दे जाता है। ऐसा ही एक इमोशनल वीडियो ऋशिकेश से सामने आ रहा है। जिसने सोशल मीडिया पर सभी को इमोशनल कर दिया। दरअसल गंगा की तेज धारों में एक बंदर बेबस फंसा हुआ था। इसी बीच वहां राफ्टिंग कर रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। रोमांच और खतरे के बीच ये इंसानियत हर किसी का दिल जीत रही है।

ऋशिकेश में नदी की तेज धार में फंसा बंदर
दरअसल ऋषिकेश में एक आम राफ्टिंग ट्रिप के दौरान ये घटना घटी। गंगा की तेज लहरों पर राफ्ट आगे बढ़ रही थी। वैसे ही गाइड की नजर नदी में फंसे एक बंदर पर पड़ी। वो पूरी तरह से डरा हुआ था। वो किनारे जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन तेज बहाव उसे किनारे तक पहुंचने नहीं दे रही थी। हाथ-पैर मारकर वो मदद की गुहार भी लगा रहा था। ये देखकर राफ्टिंग की टीम ने तुरंत उस बंदर को बचाने की सोची। उन्होंने अपनी राफ्ट की दिशा मोड़ी और बंदर की तरफ बढ़ाई।

राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान
शुरुआत में टीम ने पहले बंदर के पास अपना चप्पू बढ़ाया। लेकिन डर के कारण वो और दूर चला गया। जिसके बाद टीम को एक तरकीब सूझी। उन्होंने एक रस्सी का फंदा बनाकर बड़े ही सावधानी से बंदर के शरीर के नीचे फंसाया। अब जैसे ही राफ्ट आगे बढ़ी, बंदर भी उसके साथ धीरे-धीरे किनारे की तरफ खिंचता हुआ आ गया।

इमोशनल कर देगा वीडियो
सबसे इमोशनल पल तब था जब बंदर की बुद्धि में फाइनली घुसा की राफ्टिंग वाले लोग उसकी मदद कर रहे हैं। तब फिर क्या था उसने खुद ही रस्सी को अपने हाथों में पकड़ा और टीम को उसकी मदद करने दी।

इंसानियत की मिसाल
किनारे पहुंचकर टीम ने बंदर की रस्सी खोल दी। बंदर को सहलाकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दिल छू लेने वाले सीन को जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आई। इस वीडियो को X पर निखिल सैनी @iNikhilsaini ने शेयर किया

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव