उत्तराखण्ड

शारदा नदी में लापता युवकों का चौथे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी

खबर शेयर करें -

 

sharda nadi rescue abhiyan champawat

टनकपुर क्षेत्र स्थित शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश चौथे दिन भी युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की संयुक्त टीमें लगातार नदी के विभिन्न हिस्सों में गहन सर्च अभियान चला रही हैं। एसपी रेखा यादव ने आज खुद मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन की कमान संभाली और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

22 जून को शारदा नदी में डूब गए थे दो युवक

22 जून को शारदा नदी में दो युवक डूब गए थे। सूचना मिलते ही चम्पावत पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया था। बता दें रेस्क्यू टीम अभी तक नदी के सभी संभावित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। घटनास्थल पर पहुंची एसपी रेखा यादव ने सभी टीमों को सर्च अभियान को गति देने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि नदी के हर संभावित हिस्से में गहन सर्चिंग की जाए, ताकि दोनों युवकों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन जारी

फिलहाल शारदा नदी के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी, नालों और जलाशयों के किनारे जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव