उत्तराखण्ड

विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रामनगर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद वहां हड़कंप मच गया है।

रामनगर विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर सौरव राठी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि रामनगर एल ई यू ऑफिस में रिश्वतखोरी का खेल चल रहा था। सरकारी दस्तावेजों में रिपोर्ट लगाने के नाम पर लोगों से रूपए लिए जाते थे। विजिलेंस सब इंस्पेक्टर सौरव राठी सेबंद कमरे में पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव