उत्तराखण्ड

हरिद्वार में गंगा घाट पर खुलेआम शराब पी रहा था युवक, लोगों ने पीटा और किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें -

हरकी पैड़ी। फाइल फोटो
हरकी पैड़ी। फाइल फोटो

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था के प्रमुख केंद्र हरकी पैड़ी के समीप गंगा घाट पर शराब पी रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना से मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

श्रद्धालुओं ने की युवक की पिटाई

स्थानीय युवक कालू वर्मा ने बताया कि युवक गंगा घाट पर बैठकर खुलेआम शराब का सेवन कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। लोगों ने उसके इस कृत्य का विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

हरकी पैड़ी और आसपास का क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में गंगा घाट पर शराब का सेवन करने की घटना को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और पुलिस से इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव