उत्तराखण्ड

मॉर्निंग वॉक के दौरान बड़ा हादसा!, ई-रिक्शा ने महिला को उड़ाया, सिर फटा, हुई मौत

खबर शेयर करें -

 

iit-roorkee-professor-wife-accident-death-dehradun-e-rickshaw

देहरादून में IIT रुड़की के प्रोफेसर की पत्नी की मौत हो गई। दो दिन पहले महिला IIT रुड़की में मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें देहरादून रेफर किया गया। दो दिन तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई।

IIT रुड़की में मॉर्निंग वॉक के दौरान बड़ा हादसा

मृतका प्रोफेसर पार्थ राय की पत्नी रूपा राय के रूप में हुई है। हरिद्वार पुलिस ने मामला बढ़ता देख आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। दरअसल 21 सितंबर सोमवार की सुबह 50 वर्षीय रूपा राय मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। जैसे ही वो बाहर सड़ पर पहुंची। तो पीछे से बेकाबू ई-रिक्शा ने महिला को जोरदार टक्कर मारी।

ई-रिक्शा ने महिला को उड़ाया, हुई मौत

टक्कर काफी भयानक थी। रूपा को सिर में गंभीर चोट आई। जिससे वो लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। तुरंत ही उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। दो दिन जिंदगी औऱ मौत से लड़ने के बाद बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ड्राइवर पंकज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही ई-रिक्शा को भी कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव