उत्तराखण्ड देहरादून

करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

राजधानी देहरादून में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के जीएमएस रोड से सामने आया है। मंगलवार रात करणी सेना के जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।


बताया जा रहा है मंगलवार रात करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक जीएमएस रोड पर स्थित एक चश्मे की दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान बाहर गाड़ी पर खड़े बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी। बताया जा रहा है बदमाशो ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर पांच राउंड फायरिंग की। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई।


घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव