उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

आगराखाल की तरफ जा रही बोलेरो खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में दो की मौत

खबर शेयर करें -

टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रही बोलेरो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक हादसा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में छह लोग सवार थे।


घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

मृतक और घायलों का विवरण
हादसे में दिलबर (35) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नरेंद्र नगर और बबलू उर्फ संजीत (25) पुत्र रणजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि शीला (30) पत्नी दिलबर, आरव (6) पुत्र दिलबर, शिवांशी (4) पुत्री दिलबर, सुनील (26) पुत्र छप्पन सिंह हादसे में घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव