उत्तराखण्ड

देहरादून समेत आठ जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अधिकांश जिलों में आज यानी 23 जून को मौसम का कहर देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों ने राजधानी देहरादून समेत आठ जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

23 जून को उत्तराखंड के आठ जिलों में होगी बारिश (weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 23 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल ओर पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

24 और 25 जून के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो 24 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा 25 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है ।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव