
Saina Nehwal: ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई है। हाल हा में उन्होंने चुनावी राजनीति में आने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वो देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं। खेल करियर के बाद भी वो देश की सेवा करना चाहती है। हालांकि ये उनका अभी कोई अंतिम फैसला नहीं है।
2020 में साइना नेहवाल BJP में हुई शामिल
दरअसल साल 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में साइना नेहवाल बीजेपी में शामिल हुई थीं। ANI से बातचीत के दौरान नेहवाल ने कहा, “मैं चाहती हूं देखते हैं। अभी मैंने कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन निश्चित रूप से, मैं इसके बारे में सोच रही हूं।”
‘मौका मिला तो चुनाव लड़ूंगी…’ -साइना नेहवाल
उन्होंने आगे कहा, “जैसे मैंने इतने सालों तक देश के लिए खेला, अब मैं बीजेपी में हूं, मुझे बीजेपी पसंद है। जिस तरह से वे देश के लिए, विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए, मैं उनसे जुड़ी हुई हूं। मैं भी देश के लिए बेहतर करना चाहूंगी। मैंने हमेशा देश की बेहतरी के बारे में सोचा है। और मैंने कई मेडल जीते हैं। इसलिए, मैं चाहूंगी कि हम सब एकजुट हों। और हम अपने देश के बेहतर के लिए काम करें.”
ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी की तारीफ
हाल ही में बैडमिंटन खिलाड़ी ने संपन्न BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत को महिलाओं के डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीताने वाली ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की तारीफ की थी। उन्होंने कहा, “उन्हें उम्मीद थी कि भारत सिंगल्स इवेंट्स में और मेडल जीतेगा, उन्होंने इस जोड़ी की उपलब्धि पर गर्व जताया और दबाव में उनके आत्मविश्वास और संयम की तारीफ की।”
नेहवाल ने कहा, “मुझे इस बार भारत के लिए और मेडल की उम्मीद थी, लेकिन मुझे तृषा और गायत्री पर बहुत गर्व है. उन्होंने बहुत आत्मविश्वास के साथ खेला और दबाव में भी बहुत संयम दिखाया।

