उत्तराखण्ड

कृति सेनन के बचाव में आए राहुल गांधी, GIVA ने डिलीट किया रक्षाबंधन का विज्ञापन

खबर शेयर करें -

 

giva-removed-its-raksha-bandhan-advertisement-featuring-kriti-sanon

ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) के नए रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। विवाद के बाद अब ब्रांड ने ये विज्ञापन अब हटा लिया है। दरअसल इस ऐड में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के कपड़ों को लेकर लोग विज्ञापन को बुरी तरह ट्रोल कर रहे थे। ट्रोलर्स का कहना था कि रक्षाबंधन जैसे त्यौहार में इस तरह के कपड़े नहीं दिखाने चाहिए।

GIVA ने डिलीट किया रक्षाबंधन का विज्ञापन

इसी ट्रोलिंग के बीच जीवा ने बुधवार यानी 26 अगस्त को विज्ञापन को लेकर बयान जारी किया है। हालांकि बयान में कपड़ों को लेकर जिक्र नहीं किया गया है। जीवा ने अपने बयान में कहा, ”हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर परहम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं।”

कंपनी ने पालतू जानवर वाली बात का किया जिक्र

कंपनी ने कहा, ”इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे. अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था.” जीवा ने आगे कहा, ”सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है. इस त्योहार के मौसम में आपको ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी मिले!”

राहुल गांधी ने कृति का किया बचाव

इसी विज्ञापन के चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सेनन का बचाव भी किया। बीते दिन मंगलवार को उन्होंने कहा कि अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

कृति सेनन की ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ”महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है. महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।”

गौरव गोगोई ने भी उठाया सवाल

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”एक टीवी कमर्शियल विज्ञापन को लेकर हो रही सार्वजनिक बहस उस महिला पर केंद्रित है जिसे उसमें दिखाया गया। उन पुरुषों के बारे में बहस कहां हो रही है, जिनके फैसलों की वजह से यह विज्ञापन रिलीज हुआ? कंपनी के बोर्डरूम में मौजूद उन पुरुषों से लेकर, जिन्होंने विज्ञापन को मंजूरी दी, और क्रिएटिव एजेंसी के उन पुरुषों तक, जिन्होंने विज्ञापन का कॉन्सेप्ट तैयार किया और उसे शूट किया।”

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल जीवा एक ज्वैलरी ब्रांड है। उनके नए ऐड में कृति सेनन ने अभिनय किया था। रक्षाबंधन के इस विज्ञापन में कृति जिन कपड़ों के साथ दिखी, उसी को लेकर आलोचना हो रही है। तो वहीं कुछ लोग पालतू जानवार डॉग को राखी बांधने पर भी आपत्ती जता रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता कंगना रनौत ने भी कृति की आलोचना की है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और भी ज्यादा शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर जीवा को विज्ञापन हटाना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव