उत्तराखण्ड

हल्द्वानी -एसडीएम राहुल शाह और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने यहां किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशों के क्रम में नरीमन डिवाइडर पर हुई दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए आज एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल कानोजिया एवं यूयूएसडीए हल्द्वानी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के ट्रांसपोर्ट विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार नरीमन चौराहे पर संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए वाटर बॉलर्ड से घोस्ट आइलैंड (Ghost Island) को स्थापित किया गया है। साथ ही, लोक निर्माण विभाग को सड़क की पुरानी मार्किंग हटाकर नई साइनज एवं मार्किंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त व्यवस्था का एक सप्ताह का परीक्षण / व्यवहार्यता मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके पश्चात आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव