उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-यहां एक बार फिर से भूस्खलन होने से हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार हुआ भूस्खलन

खबर शेयर करें -

वरुणावत पर्वत से एक बार फिर से देर रात भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। भूस्खलन की आवाज सुनकर लोग अपने घरों को छोड़ जान बचाने के लिए भागे। लोग काफी डरे हुए हैं।


उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भारी बारिस का दौर जारी है। बारिश के बीत देर रात एक बार फिर से वरुणावत पर्वत से भूस्खलन हुआ है। जिस से इलाके के लोगों में दहशत पैदा हो गई है। लोग अपनी जान बचाने के लिए बारिश के बीच घर छोड़कर बाहर भागे। लोगों का कहना है कि भूस्खलन की तेज आवाज सुन वो बिना सोचे घरों से बाहर दौड़े।


आपको बता दें कि इस से पहले भी 27 अगस्त को वरुणावत पर्वत में अचानक भूस्खलन होने से लोग डर गए थे। 21 साल बाद एक ही हफ्ते में दो बार भूस्खलन होने से लोग काफी डरे हुए हैं। 27 अगस्त को हुए भूस्खलन ने लोगों की साल 2003 मे हुए भूस्खलन के कारण नुकसान की यादें ताजा कर दीं।


आपको बता दें कि साल 2003 में भी यहां पर भूस्खलन हुआ था। बीती रात हुई घटना ने लोगों को उसी तबाही के मंजर याद दिला दी। बता दें कि तब भूस्खलन के कारण भटवाड़ी रोड के कई बहुमंजिला भवन जमीदोंज हो गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव