
निर्वाचन विभाग ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। नैनीताल जिले में 1068 पोलिंग बूथ के लिए ईवीएम मशीन का परीक्षण शुरू हो गया है। हल्द्वानी सरस मार्केट स्थित स्ट्रांग रूम में भारी सुरक्षा और वीडियो ग्राफी वह सीसीटीवी निगरानी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ECI के इंजीनियरों द्वारा बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपेट मशीनों का परीक्षण किया जा रहा है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि परीक्षण के दौरान खराब निकल रही EVM को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के पास 1541 वैलिड यूनिट 2716 कंट्रोल यूनिट और 224 वीवीपीएटी मशीन उपलब्ध हैं जिनके परीक्षण का काम लगभग 10 दिन तक चलता रहेगा।




