उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना रामनगर

रामनगर में मारी काशीपुर निवासी युवक को गोली,अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

युवक के सीने में गोली लगने का एक मामला रामनगर से सामने आ रहा है इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है जानकारी के अनुसार यहां के मोहल्ला बंबाधेर रामनगर स्थित तेलधानी के पास युवक की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे काशीपुर रेफर किया गया है। काशीपुर उधम सिंह नगर निवासी कादिर पुत्र सफीक यहां रामनगर में मछली मार्केट में मछली का व्यवसाय करता है। वह एक व्यक्ति के घर गया था। वहां पर गोली चलने की आवाज आई। युवक को आस पास के लोग संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भर्ती कराया गया। हालात अत्यधिक खराब होने के कारण युवक को उपचार के लिए काशीपुर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि जिस घर पर युवक गया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। युवक के सीने के पास गोली लगी है। मामले का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव