उत्तराखण्ड

SIR में नैनीताल फिसड्डी, चार विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटलाइजेशन की रफ्तार सबसे धीमी

खबर शेयर करें -

nainital news

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत गणना-प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन की धीमी प्रगति को लेकर निर्वाचन विभाग ने नैनीताल जिले में सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगडंडे ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

SIR में नैनीताल फिसड्डी

समीक्षा बैठक में सामने आया कि नैनीताल जिले की चारों विधानसभा सीटें डिजिटलाइजेशन के मामले में प्रदेश में सबसे पीछे चल रही हैं। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में अब तक केवल 12 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है, जबकि भीमताल में 14 प्रतिशत, हल्द्वानी में 14.67 प्रतिशत और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में 16.75 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य ही संपन्न हो पाया है।

धीमी प्रगति पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जताई नाराजगी

धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगडंडे ने संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी 36 दिनों में कार्य की गति में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देना चाहिए और निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य हासिल किया जाना जरूरी है।

निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है SIR

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डिजिटलाइजेशन कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव