उत्तराखण्ड

यमराज बनकर सड़क पर दौड़ रहा था ट्रक: कई वाहनों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

 

Lalkuan Highway

लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। हल्द्वानी की ओर से लालकुंआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक कर कई वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है ट्रक का ड्राइवर नशे में धुत था।

नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को रौंदा

जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने लालकुंआ हाईवे पर कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ड्राइवर ने पहले गुमटी के पास के पास पूर्व छात्र संघ सचिव सावन सिंह पथनी की बुलेट को टक्कर मारी। फिर वह ट्रक लेकर भागा और वन विभाग बैरियर के पास एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

ऑटो को टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। उसने थोड़ी दूर पर एक और कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू ट्रक ने नीम करोली बाबा के दर्शन करके कैंची धाम से अपने परिवार के साथ घर लौट रहे यात्रियों को ले जा रही एक कार और लालकुआं अवंतिका देवी मंदिर के पास ओवरब्रिज पर एक और कार को कुचल कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

ट्रक चालक गिरफ्तार

गनीमत ये रही कि कार ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे में पांचो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि उसमें बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव