उत्तराखण्ड

नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट, अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा चुनाव

खबर शेयर करें -

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर तैयारी जोरो शोरो पर चल रही है।उत्तराखंड में निकाय चुनाव कर लेकर तैयारियां जोरों पर है। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है व शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।रिपोर्ट की माने तो आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा।


प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट SC, कोई 2 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव