उत्तराखण्ड

आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई नहर , राहुल दरम्वाल ने की जल्द नहर निर्माण की मांग ।

खबर शेयर करें -

रामनगर के छोई गांव में सैकड़ो किसानों के सामने इस वक्त धान की फसल के समय संकट पैदा हो गया है छोई गांव की सिंचाई नहर बेलगढ़ के पास क्षतिग्रस्त हो गई उसमें भारी मलवा और पेड़ गिरने से नहर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है ऐसे में किसानों के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है

वही समाज सेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने स्थानीय युवाओं और किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त नहर का जायजा लिया और वरिष्ठ अधिकारियों से नहर को तत्काल ठीक कर इस पर जल्द ही कार्य करने को वार्ता की ।

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि किसान हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इस संकट की घड़ी में वह किसानों के साथ है और किसानों को इस समय तत्काल राहत देने की आवश्यकता है जिस वजह से उन्होंने विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस समस्या के समाधान के लिए वार्ता की है
बारिश और आपदा के कारण
किसानों के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया ऐसे में अगर जल्द ही तत्काल इसे ठीक नहीं किया जाएगा तो छोई के सैकड़ो किसानों के सामने बड़ा संकट पैदा हो जाएगा ऐसी स्थिति में जहां किसान लगातार मौसम की मार झेल रहे हैं और फसलों को नुकसान हो रहा है तो ऐसे में किसान धान की फसल नहीं लगा पाएंगे और जो किसानों ने धान की फसल को लेकर तैयारी की है और जो उनकी लागत लगी है और ऐसे में किसानों को काफी नुकसान हो सकता है ।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव