
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 1 नवम्बर से 18 नवम्बर 2026 तक भगवान बिरसा मुण्डा के जन्मदिवस पर प्रदेशभर के जनजातीय क्षेत्रो में कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसी कार्यक्रमों की रूपरेखा के संबध में केबीनेट मंत्री खजानदास ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तथा भारत सरकार द्वारा तय कार्यक्रमानुसार आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उत्तराखंड में 1 से 18 नवंबर तक होंगे भव्य आयोजन!
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने साल 2021 मे महान क्रान्तिकारी व राष्ट्रवादी जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म जयन्ती 15 नवम्बर को ” जनजातीय गौरव दिवस” घोषित किया है। मंत्री दास ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर 15 नवम्बर को प्रदेश में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके लिये स्थान का चयन बाद में किया जाएगा।
योजनाएंखोजें
मंत्री खजानदास ने अधिकारियों को दिए निर्देश
दास ने बताया कि प्रदेश भर में 1 से 18 नवम्बर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, मन्त्रालय द्वारा किये गये सुधारों, जनजातीय विरासत, महान जनजातीय नायकों का योगदान पर प्रदर्शनी, जनजातीय कला, संस्कृति, नृत्य, संगीत, शिल्प कला पर कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला कहानी लेखन एंव कविता प्रतियोगितायें, निबंध, लघु लेख एव फोटोग्राफी, पांरम्परिक कला-शिल्प एंव प्रदर्शन, क्विज एंव स्लोगन, जनजातीय उपलब्धि, सम्मान एंव सामुदायिक जनसम्पर्क कार्यक्रम, मुख्य जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और पुष्पांजलि समारोह सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाने है।


