
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भूरारानी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां पर पहले एक युवती का अपहरण किया गया। लाई गई युवती का तीन युवकों ने गदरपुर नेशनल हाईवे 74 के पास के खेत में गैंगरेप किया।
किडनैप कर गदरपुर ले गए, फिर किया गैंगरेप
दरअसल ये घटना 25 जुलाई रात 11:00 बजे के बाद की है। पुलिस टीम में देर रात से जांच कर रही थी। आरोपियों की लोकेशन नहीं मिलने के कारण युवती को इस गैंगरेप से बचाया नहीं जा सका। जब देर रात घर पहुंची तब उन्होंने युवकों के नाम इत्यादि बताएं।
बीते दिन सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम के साथ महिला अफसर भी मौके पर मौजूद रही। गदरपुर के उसे खेत से फॉरेंसिक टीम ने अधिकारियों के साथ सुबूत जुटाए।
पुलिस तलाशती रही लोकेशन…हो गया बड़ा अपराध
इस मौके पर बोलते हुए एसपी सिटी रूद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने कहा की देर रात हमें सूचना मिल गई थी लेकिन घटनास्थल की सही जानकारी नहीं हो पा रही थी। जब लड़की कुछ बताने लायक हुई तो मेडिकल परीक्षण उपरांत उसकी मौके पर महिला पुलिस अफसर के साथ पीड़ित को सबूत जुटाना के लिए मौका स्थल पर लाया गया।
मामले की जांच जारी
घटना स्थल से पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्षय कलेक्शन का कार्य किया है। इसमें स्निपर डॉग की भी मदद ली गई है। आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की माने तो जल्द पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।

