उत्तराखण्ड

12 जून को चलेगी तेज हवाएं और आंधी, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

खबर शेयर करें -

 

mausam

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 12 जून को देहरादून समेत छह जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलेगी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । साथ ही लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

12 जून को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून यानी आज देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले के अधिकांश स्थानों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट

मौसम वैज्ञानकों की माने तो संवेदनशील और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। जिसके चलते सड़कें या हाईवे बाधित हो सकता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नदी नालों में पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है। वहीं आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के समय लोगों से घरों के अंदर रहने या पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव