उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड में गर्मी अपने तेवर दिखा रखी हैं। चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि अब जल्द ही उत्तराखंडवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज यानी 28 जून, रविवाद को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौमस विज्ञान की माने तो आज उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज हवालों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को थोड़ा बहुत गर्मी से राहत मिल सकती है।

कैसे रहेगा 28 JUNE और 29 JUNE का  मौसम Uttarakhand Weather Update

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो के 28 और 29 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की उम्मीद है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

30 June को इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

इसके अलावा 30 जून की बात करें तो पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार और उधम सिंह नगर में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

1 July को जमकर बरसेंगे बादल

तो वहीं एक जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। फिलहाल ऐसा कहा जा सकता है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव