उत्तराखण्ड

रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?, झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर

खबर शेयर करें -

 

ranchi-student-protest-soren-government-could-be-cancelled-14th-jpsc-pt-preliminary-exam-

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है। JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर युवा सड़कों पर उतरे है। इसी बीच खबरों की माने तो राज्य सरकार एक बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों की माने तो सरकार 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द कर सकती है। इसके साथ ही कई अन्य प्रक्रियाधीन परीक्षाओं को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

क्या रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार CID और CBI जांच की जगह न्यायिक जांच कराने को लेकर भी सहमति बन सकती है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि छात्रों की जो मांग है, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की, सरकार इन मांगों पर भी विचार कर सकती है।

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर

छात्र आंदोलन के बीच ये खबर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। झारखंड में छात्रों के आंदोलन को आज 16 दिन हो गए है। छात्रों की मांग है कि CBI और ED JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच करे। साथ ही 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द हो और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार भी हो।

5 अलग-अलग संगठनों से बातचीत कर चुकी सरकार

आपको बता दें कि सरकार पिछले दो दिनों में छात्र आंदोलन को लेकर 5 अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से बात कर चुकी है। इनमें JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच, JPSC-JSSC न्याय मंच, NSUI, झारखंड छात्र मोर्चा और आदिवासी हॉस्टल के प्रतिनिधि शामिल हैं।

विधानसभा घेराव का ऐलान

वहीं छात्रों ने ये भी चेतावनी दी है कि अगर सरकार रविवार तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करेंगी, तो 10 अगस्त को वो विधानसभा मार्च करेंगे

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव