उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस ने रेलवे लाइन के पास से 6.15 ग्राम स्मैक के साथ युवक किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

आज के समय हल्द्वानी में नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है हल्द्वानी के हर इलाके में कहीं ना कहीं नशे के कारोबारी ने अपनी गिरफ्त बना ली है इसी क्रम में बड़ी खबर हल्द्वानी का बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है यहां वनभूलपुरा थाना पुलिस ने इंदिरा नगर रेलवे लाइन के पास से एक युवक को 6.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम इरफान उर्फ शक्ति (29) निवासी गफूर बस्ती वार्ड नवम्बर 24 थाना वनभूलपुरा होना बताया। आरोपी ने यह स्मैक मोईन नामक युवक ने लाना बताया। कहा कि मोईन अक्सर उसे रेलवे पटरी पर मिलता है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव