उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में सट्टे का कारोबार भी दिन पर दिन फलता फूलता जा रहा है जिसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जाती है लेकिन इसके बावजूद भी सट्टे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है इसी क्रम में बड़ी खबर हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की सामने आ रही है।यहाँ वनभूलपुरा थाना पुलिस ने एक युवक को टनकपुर रोड से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पैन और 520 रुपये की नगदी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वसीम उर्फ दल्ला निवासी मलिक का बगीचा पानी की टंकी के पीछे बंद गली लाइन नम्बर 31 वनभूलपुरा होना बताया। आरोपी क्षेत्र में 5 लगाओ 500 पाओ, 10 लगाओ 1000 पाओ कहकर शोर मचा रहा था।

इसके आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव