उत्तराखण्ड

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामला: आरोपों के बीच ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -

 

Champat-Rai-Resigns-Ram-Mandir-Trust

Ram Mandir Donation Theft Case Champat Rai Resign: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच चल रही है। FIR होने के बाद से इस मामले ने रफ्तार पकड़ी है। अब इसी बीच राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने भी उनके साथ अपना इस्तीफा सौंपा है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट महासचिव Champat Rai का इस्तीफा

बता दें कि मंदिर के ट्रस्टी के ऊपर चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोप लग रहे थे। जिसके बाद से ही चंपत राय और अनिल मिश्रा पर इस्तीफे देने का दबाव बनाया जा रहा था। नैतिकता के आधार पर दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कोर्ट में पेश होंगे 8 आरोपी Ram Mandir Donation Theft Case

हाल ही में राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट सामने आई थी। जिसके बाद आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन सभी को हिरासत में लेने के बाद अरेस्ट कर लिया था। सभी आरोपियों को कोर्ट में दो बजे के बाद पेश किया जाएगा। मुहर्रम के चलते छुट्टी होने की वजह से आरोपियों को एमएम या ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

किसी को नहीं बक्शा जाएगा- योगी आदित्यनाथ

तो वहीं राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ का भी बयान सामने आया है। FIR होने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से SIT गठित करने के निर्देश दिए गए थे। कमेटी ने जांच पर रिपोर्ट भी सौंपी। जिसके बाद केस दर्ज भी हुए। उन्होंने कहा कि आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। अयोध्या हिंदुओं की आस्था है। आस्था के साथ खिलवाड़ करना स्वीकार नहीं है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव