उत्तराखण्ड

भाजपा नेता समेत इन लोगो पर हुआ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

चम्पावत। चंपावत जिले में भाजपा के मंच तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी सदस्य कमल रावत के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी उनके परिवार का पुराना परिचित है। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को मारने की धमकी भी दी। परिजनों की सुरक्षा की खातिर पीड़िता कई दिन चुप रही और भाजपा नेता इसका फायदा उठाकर दुष्कर्म करता रहा।

बाद में परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। शुक्रवार को परिजन, बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। करीब आठ घंटे की जांच के बाद पुलिस ने शाम को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

आरोपी पूर्व में चम्पावत पीजी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहा है। इस संबंध में चम्पावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव