
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 12.07.2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल, काशीपुर-रामनगर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चैक किया गया। तलाशी के दौरान बाइक संख्या UK06V-2398 के वाइजर से काले रंग की पन्नी में रखी 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में बाइक सवार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे, जिसका कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करते थे तथा शेष अधिक कीमत पर बेचते थे।
इस संबंध में कोतवाली रामनगर में *मु0अ0सं0 213/2026, धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
- विजय नेगी पुत्र कमल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर, जनपद नैनीताल।
- मो. आलम पुत्र इश्क अहमद, उम्र 25 वर्ष, निवासी कदीमा मस्जिद के पास, रामनगर, जनपद नैनीताल।
बरामदगी
7.34 ग्राम अवैध स्मैक
मोटरसाइकिल संख्या UK06V-2398
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार
उपनिरीक्षक ललित पांडे
हेड कांस्टेबल गगन भंडारी
कांस्टेबल अमित कुमार
कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह
मीडिया सैल
जनपद नैनीताल
