उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

सड़क हादसे दंपति समेत मासूम घायल,मची चीख पुकार

खबर शेयर करें -

हरिद्वार से हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार कार मंगलौर में हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी।


हादसा गुरुवार की बतायी जा रही है। हादसा होता देख राहगीरों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार दंपति और मासूम को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।


हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कार सवार तीनों लोग हरियाणा निवासी हैं। फ़िलहाल सभी की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव