उत्तराखण्ड

डीपफेक वीडियो पर जान्हवी कपूर भड़कीं, कहा- ये यौन उत्पीड़न के बराबर Janhvi Kapoor Deepfake Video

खबर शेयर करें -

janhvi-kapoor-deepfake-video-controversy

Janhvi Kapoor Deepfake Video: कई सेलेब्स के बाद अब अभिनेत्री जान्हवी कपूर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ पर बने AI जनरेटेड अश्लील वीडियो पर जान्हवी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया।

उनके मुताबिक बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना गरिमा का भी गंभीर उल्लंघन है। साथ ही उन्होंने अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू के इस मामले में समर्थन करने को लेकर भी आभार व्यक्त किया।

‘टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा’- जान्हवी कपूर Janhvi Kapoor Deepfake Video

दरअसल जान्हवी कपूर ने अपने बयान में लिखा कि ये आपराधिक कृत्य लगभग यौन उत्पीड़न के ही समान है। महिलाओं के सिर्फ एक वस्तु दिखाना और उनकी अनुमति के बिना एडिटेड कंटेंट फैलाना काफी गंभीर मामला है। फिल्म इंडस्ट्री की हर महिला ने इस परेशानी का सामना किया है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आम महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं।

जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों को दी चेतावनी

जूनियर NTR ने मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो बनाने को लेकर लिखा, “मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।”

विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी ने भी जताई आपत्ति

उन्होंने आगे लिखा, “यह बेहद गंभीर मामला है। मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाए जाएं और कार्रवाई की जाए।” इसके अलावा विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी ने भी वीडियो पर नाराजगी जताई है।

‘चुट्टामल्ले’ गाना और फिल्म

दरअसल ‘चुट्टामल्ले’ 2024 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का गाना है। जिसमें जान्हवी कपूर और जूनियर NTR नजर आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव