उत्तराखण्ड

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, हजारों समर्थकों ने निकाली मार्च, 2 हजार गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

pakistan imran-khan release march

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। रविवार को उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत से लॉन्ग मार्च शुरू किया। करीब 275 किमी दूर इस्लामाबाद की ओर हजारों लोग बढ़ रहे हैं।

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर प्रदर्शन

इमरान समर्थन और फ्रंटियर फोर्स आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसके एक घंटे बाद दोबारा से मार्च शुरू हुआ। इसी बीच इस्लामाबाद में संसद और हाईवे के रास्तों को बंद कर दिया।

इसी बीच झड़प के खतरे को देखते हुए पीटीआई सांसद शहजाद शहबाज और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने देर शाम बैठक की। हालांकि, बैठक में क्या हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

2023 से जेल में बंद है इमरान

मालूम हो कि 73 साल के इमरान खान साल 2023 से जेल में बंद है। 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में वो सजा काट रहे हैं। उनपर 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। तीन मामलों को लेकर सजा भी सुनाई गई है। उन्हें अल कादिर ट्रस्ट केस में 14 साल, दस्तावेज लीक में 10 साल और तोशाखाना केस में 3 साल की सजा है। इसके अलावा उनकी पत्नी बुशरा भी तोशाखाना केस को लेकरमें जेल में है। सिंतबर में इमरान की बहन अलीमा, उजमा और नूरीन को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव