उत्तराखण्ड

आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जानिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

देहरादून से हेलीकॉप्टर से भीमताल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दोपहर 3 से 4 बजे तक कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग।

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 4 जुलाई को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और अपराह्न 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हेलिपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह 2:25 बजे कार से विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 2:35 बजे परिसर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव