उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट!, 8 July तक खराब रहेगा मौसम

खबर शेयर करें -

 

Uttarakhand Weather Update rain alert

Uttarakhand  Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद से बीते तीन-चार दिन से उत्तराखंड में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। ऐसे में आज यानी चार जुलाई को भी सभी जिलों में बारिश होने के आसार है।  मौसम विभाग की माने तो आठ जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेलिसियस तक की बड़ी गिरावट की संभावना जताई जा रही है। 

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश होने की वजह से सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। तो वहीं लगातार केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे पर पत्थर और मलबा गिर रहा है। जिसकी वजह से हाल ही में यात्रा को भी थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ गया था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 8 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

4 July को कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

चार जुलाई को राज्य के सभी जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना बताई है। ऐसे में प्रदेश के कई जगहों पर हल्की तो कहीं पर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर गर्जन भी देखने को मिल सकती है।

8 july तक हल्की-से मध्यम बारिश का दौर जारी

इसके अलावा पांच और छह जुलाई को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तो वहीं कही पर गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव