उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-आखिर क्यों कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,जाने यहां

खबर शेयर करें -

चंपावत में भाजपा के युवा नेता पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।


चंपावत में भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का कहना है की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली पार्टी के मंडल अध्यक्ष जैसे पद पर बैठे लोग नाबालिग का शोषण कर रहे हैं इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा की सत्ता के दबाव में पीड़ित परिवार को मुकदमा दर्ज करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये है पूरा मामला
भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर चंपावत जिले के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से भाजपा नेता नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव