उत्तराखण्ड

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, 2 घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, तड़पते रहे दंपती, मौत

खबर शेयर करें -

 

ACCIDENT NEWS

राजधानी देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर एक तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। ट्ककर इतनी तेज थी कि 26 साल की महिला की मौत हो गई है। तो वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे के बाद मौकेपर चीख-पुकार मच गई।

देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर

दरअसल इस भीषण सड़क हादसे के बाद तुरंत दंपती की मदद के लिए स्थानीय लोग और राहगीर दौड़े। एंबुलेंस को भी फोन किया गया। हालांकि हादसे के करीब दो घंटे बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिससे महिला की मौत हो गई। तो वहीं युवक तड़पता रहा। समय से एंबुलेंस के ना आने पर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा नजर आया।

लेट पहुंची एंबुलेंस, महिला की मौत, तड़पता रहा युवक

बता दें कि ये हादसे सुबह करीब 7:30 बजे शिमला बाइपास चौक पर हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले पर भी जांच शुरू कर दी है। अभी फिलहाल हादसे की कारणों का पता लगाया जा रहा है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव