उत्तराखण्ड

अंकिता हत्याकांड के ‘वीआईपी’ को बचाने को जेनी को सियासी हथियार बना रही भाजपा: हरक

खबर शेयर करें -

Demand to make public the CBI report on the Jenny case and the name of the 'VIP' in the Ankita Bhandari case

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत ने जेनी के असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात करने के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह अंकिता भंडारी हत्याकांड और उसमें शामिल कथित ‘वीआईपी’ को बचाने के लिए जेनी को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। डॉ. रावत ने साफ किया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की कांग्रेस की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक दोषियों और कथित वीआईपी को सजा नहीं मिल जाती।

संभावित हार को देखकर भाजपा पूरी तरह से बौखला चुकी

प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी चुनावों में अपनी संभावित हार को देखकर भाजपा पूरी तरह से बौखला चुकी है। इसी बौखलाहट के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इशारे पर उनके खिलाफ पुराने और सुलझ चुके मामलों को उछालकर एक तयशुदा षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य मकसद उत्तराखंड के असल मुद्दों और अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाना है।

नक्शेदेखें

जेनी ने अपने बयान बदलकर सीबीआई को गुमराह करने का प्रयास किया

अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए डॉ. रावत ने इतिहास की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में, जब केंद्र में भाजपा की सरकार थी, तब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले की गहन जांच की थी। सीबीआई की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि जेनी ने कई बार अपने बयान बदलकर जांच एजेंसी को गुमराह करने का प्रयास किया था। मामले में साक्ष्यों के आधार पर डीएनए (DNA) जांच भी पूरी की जा चुकी है, जिसमें उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

डॉ. रावत ने भाजपा के तर्कों पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर सीबीआई जांच और डीएनए रिपोर्ट के बावजूद भाजपा आज भी उन पर सवाल उठा रही है, तो यह सवाल सीधे तौर पर तत्कालीन भाजपा सरकार, तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और सीबीआई की साख पर उठते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा यह स्वीकार करना चाहती है कि उसके शासनकाल में सीबीआई दबाव में काम करती थी? अगर ऐसा है, तो उस दौर में सीबीआई द्वारा की गई सभी जांचों की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आ जाती है।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई कमजोर नहीं होगी

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा चाहे जितने भी झूठे आरोप लगा ले और राजनीतिक षड्यंत्र रच ले, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई कमजोर नहीं होगी। न ही उनकी आवाज को दबाया जा सकता है। उत्तराखंड की जनता भाजपा के इन नफरती एजेंडों और ओछी हरकतों को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने दोहराया कि जब तक अंकिता भंडारी के परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष सड़कों से लेकर संसद तक निरंतर जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव