
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स वाहन ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर ही पलट गया। वाहन में गुजरात के 17 यात्री सवार बताए जा रहे हैं
DCR जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, टेंपो ट्रेवल्स संख्या UK-14 PA 5006 सोनगाड के पास पहुंचा था, तभी अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन सड़क पर ही पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी यात्री गुजरात के हैं और फिलहाल सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के कारणों और वाहन में सवार यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी क्षेत्र में ब्रेक फेल होने के कारण हुआ यह हादसा एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था। गनीमत रही कि वाहन सड़क से नीचे खाई में नहीं गिरा और सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की सूचना
