उत्तराखण्ड

कुमाऊं-पूर्व विधायक व वर्तमान राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष का निधन,शोक की लहर

खबर शेयर करें -

चंपावत के पूर्व विधायक और वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का अस्वस्थता के चलते आज निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी ने आज मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली।


बताते चलें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को पार्टी ने राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट स्तर का दर्जा दिया गया था। विगत शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अध्यक्ष, उत्तराखंड वन विकास निगम कैलाश चंद्र गहतोड़ी से उनके यमुना कालोनी स्थित

आवास पहुंच कर मुलाक़ात की तथा कुशल क्षेम पूछी थी। आज उनके निधन से उनके परिवार के साथ ही प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव