उत्तराखण्ड

अचानक यहां पहाड़ी के बीच से निकलने लगा धुआं, सामने आई हैरान करने वाली वजह

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम में देवगांड के पास पहाड़ी के बीच से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।



उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम में देवगाड़ के पास पहाड़ी के बीच से लगातार धुआं निकल रहा है। अब तक धुआं निकलने का कारण पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते शुक्रवार रात आए भूकंप के बाद से यहां पर ये धुआं दिख रहा है।


पहाड़ी से निकल रहे धुएं के कारण लोग हैरान है। जबकि वाडिया इंस्टीट्यूट से जुड़े रहे भू-वैज्ञानिक डॉ.सुशील कुमार के मुताबिक पहाड़ों में जमीन के नीचे गर्म पानी के स्रोत होते हैं। उनका कहना है कि हो सकता है कि भूकंप के कारण दरार पड़ने से स्रोत से वाष्प के रूप में धुआं निकल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव