उत्तराखण्ड

पत्नी के साथ जा रहे व्यक्ति पर झपटा गुलदार

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में वन्य जीव संघर्ष को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर उत्तराखंड के देवप्रयाग से सामने आ रही है यहां पर बीते कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। रविवार को तड़के ही देवप्रयाग में अपनी पत्नी के साथ जा रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। व्यक्ति को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक कुलसारी के शेर सिंह अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग जा रहे थे। इसी दौरान बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार के हमला करने पर शेर सिंह की पत्नी शोरल मचाने लगी। पत्नी के शोर मचाने के कारण गुलदार वहां से भाग गया। हमले में शेर सिंह के पैर पर गहरे घाव लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव