हल्द्वानी पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 19 जून को एमबीपीजी ग्राउंड क्षेत्र से आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित दबोच लिया।
मामला 15 जून 2026 का है, जब ठंडी सड़क निवासी मनमीत सिंह सेठी ने अपनी स्कूटी संख्या UK04AK-5111 चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विश्वजीत मंडल निवासी खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैम्प, ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव उपनिरीक्षक कृपाल सिंह एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

