उत्तराखण्ड

50 मैगी, 20 किलो चावल, सिलेंडर…,बंकर में छिपे जैश के आतंकियों का भंडाफोड़, एक जवान शहीद

खबर शेयर करें -

 

Security Forces Busted Terrorists Bunke

Kashmir Terrorism: भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पाकिस्तान समर्थित जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने काफी समय तक यहां रुकने की प्लानिंग की थी। जिसके लिए उन्होंने एक मजबूत बंकर भी बनाया था।

इसको आतंकियों ने बाहर से पत्थरों की आड़ दी थी ताकि ये सुरक्षित रह सके और किसी की नजर में ना आए। इस बंकर में महीनों के लिए पयाप्त खाने-पीने का समान भी था। जिससे पता चलता है कि आतंकियों का लंबे समय तक यहां छिपने का इरादा था। हालांकि इसी खुफिया ठीकाने को सेना ने खोज निकाला है।

50 मैगी, 20 किलो चावल, सिलेंडर…, बंकर में छिपे थे जैश आतंकियों का भंडाफोड़

इस बंकर को सेना ने काउंटर टेरर ऑपरेशन के बाद ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एक कमांडो शहीद भी हो गया। तो वहीं कई घायल भी हो गए।

इस बंकर में 10 किलो बासमती चावल, दाल के बोरे, 50 पैकेट नूडल्स, गेहूं-बाजरे, आलू-टमाटर का क्रेट, मसाले आदि खाने का सामन मिला। साथ ही दो बड़े LPG सिलेंडर भी मिले। बर्नर और सूखी लकड़ियां भी सुरक्षाबलों को मिली। इस दौरान आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड भी हुई

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव