उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी- इस इलाके में हुई चोरी,जाँच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में दिन पर दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है इन्हें रोकने के लिए पुलिस के द्वारा कदम उठाया जाता है लेकिन उसके बावजूद भी कर अपनी हरकतों से बाज़ आने का नाम नहीं ले रहे हैं एक ऐसे ही मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का सामने आ रहा है यहाँ बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में संचालित लकड़ी की टाल में लगा तौल कांटा व अन्य सामान चोरी हो गया। टाल मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। इंद्रानगर निवासी गयाज खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिस लकड़ी की टाल का संचालन करते हैं। अज्ञात व्यक्ति टाल में घुसकर तौल कांटा, लोहे की छेनी व अन्य सामान चोरी कर लिया। खुद के तलाश करने पर भी उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव