उत्तराखण्ड

देहरादून: पति को काम पर जाने के लिए कहा तो बौखला गया शख्स, पाठल से कर दी पत्नी की हत्या

खबर शेयर करें -

 

dehradun mei raajmistri ne pathal se kar di patni ki hatya

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। डालनवाला क्षेत्र में पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पत्नी से हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार रामजी लाल मूल राम से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला था। जो देहरादून में राजमिस्त्री का काम करता था। बीती रात रामजी लाल की मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। सुबह राजमिस्त्री की पत्नी ने उसे काम पर जाने को कहा तो वो गुस्सा गया।

पाठल से की हत्या

रामजी लाल ने गुस्से में आकर पाठल से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव