उत्तराखण्ड

पंचतत्व में विलीन हुए शूटर Jaspal Rana, मणिकर्णिका घाट पर पूरी हुई आखिरी इच्छा

खबर शेयर करें -

 

/varanasi-shooting-coach-jaspal-rana-last-rites-performed-by-family-at-manikarnika-ghat-ann

Varanasi Jaspal Rana last Rites Manikarnika Ghat: देश के जाने माने शूटिंग कोच जसपाल राणा पंचतत्व में विलीन हो गए। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कोच को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शनिवार 13 जून को उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।

पंचतत्व में विलीन हुए शूटर जसपाल राणा Varanasi Jaspal Rana last Rites Manikarnika Ghat

दरअसल देहरादून से जसपाल राणा के पार्थिव शरीर विशेष विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर लाया गया। हवाई अड्डे के एयर कार्गो परिसर में उनका पार्थिव शरीर रखा गया। जहां लोगों ने उन्हें अंतिम सलामी और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे विधायक पंकज सिंह, बीजेपी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और अन्य बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Manikarnika Ghat पर हुआ अंतिम संस्कार

मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जसपाल राणा के परिवार के अलावा कई एथलीट्स, स्थानीय लोग और भारतीय जनता पार्टी से विधायक पंकज सिंह भी गंगा घाट पर पहुंचे। जहां नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

शनिवार की शाम मणिकर्णिका घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जसपाल राणा के परिवार ने बताया कि शूटर की इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट पर हो। इसी इच्छा के चलते देहरादून से उनका पार्थिव शरीर वाराणसी लाया गया

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव