उत्तराखण्ड

जेवेलरी की दुकानों में लगी भीषण आग, उर्स के बीच मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -
जेवेलरी की दुकानों में लगी भीषण आग

रुड़की के पिरान कलियर साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच मंगलवार रात दरगाह पहाड़ी गेट के पास अजमेरी बाजार में ज्वेलरी की दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाजार में अफरातफरी मच गई।

ज्वेलरी की दुकानों में लगी भीषण आग

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अग्निकांड की सूचना पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 20 मिनट बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। जिससे आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा बढ़ गया।

उर्स के चलते कलियर में इन दिनों उमड़ रही जायरीनों की भीड़

बता दें उर्स के चलते कलियर में इन दिनों जायरीनों की भारी भीड़ है। ऐसे में बाजार के बीच दुकानों में आग लगने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों और दुकानों में हुए नुकसान का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग किस वजह से लगी, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

उर्स के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

साबिर पाक के सालाना उर्स के चलते कलियर में देशभर से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। ऐसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले समय में मुख्य बाजार में आग लगने तथा दमकल की टीम के पहुंचने में देरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने उर्स मेले के दौरान दमकल वाहनों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव