
उत्तराखंड में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी छठ के रंग में रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री ने खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पहुंचकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
छठ महापर्व पर सूर्यदेव की भक्ति में लीन नजर आए CM धामी
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्थानीयपरमिट लें

पवित्र परंपराओं का प्रतीक है छठ: CM
सीएम धामी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था और पवित्र परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता और सामूहिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, संयम और सेवा भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
स्थानीयपरमिट लें
CM ने की प्रदेश की सुख-शांति और खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने इस पावन पर्व पर प्रदेश की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं




