उत्तराखण्ड

पौड़ी में बारिश का तांडव: कोटद्वार में अचानक भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबे 3 लोग

खबर शेयर करें -

 

house-collapses-in-kotdwar-3-people-trapped-under-debris

पौड़ी में बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव में भारी बारिश के चलते एक मकान ढह गया। हादसे में तीन लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है।

कोटद्वार में गिरा मकान, मलबे में दबे 3 लोग

घटना पूरी जिले के कोटद्वार की है। जानकारी के अनुसार द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव में भारी बारिश के चलते एक मकान अचानक ढह गया। हादसे में तीन लोगों के मलबे में दबे होने की खबर सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी की भरी बारिश की चेतावनी

बता दें उत्तराखंड में इन दिनों मानसून कहर बरपाए हुए है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही लोगों से पहाड़ों में सफर करने से पहले मौसम का अपडेट देखने की अपील की है।

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग की माने तो 19 अगस्त को बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश होगी। वहीं 20 अगस्त को बागेश्वर और देहरादून जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 21 और 22 अगस्त को राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का क्रम जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव